Hisar news hindi today, bass police arrested two, narnaund and hansi police arrested one in different cases
लड़ाई झगड़ा कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में दो गिरफ्तार
अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
पुलिस कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा करें सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बास क्षेत्र के गांव से दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान गांव बड़छप्पर निवासी राजपाल व दिनेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। जिन्होंने अप्रैल 2023 में पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ लड़ाई झगड़ा किया था। इन दोनों के खिलाफ लड़ाई झगड़ा कर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद दोनों युवकों ने पुलिस के सामने पेश होने की वजाय अदालत में पेश होकर अग्रिम जमानत हासिल कर ली थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
नारनौंद पुलिस ने उद्धघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
नारनौंद थाना पुलिस ने एक उद्धघोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सतीश वासी वार्ड नंबर 13 नारनौंद के रूप में हुई जो कि माननीय न्यायालय द्वारा चेक बाउंस के एक मामले में उद्धघोषित अपराधी करार दिया हुआ था। जिसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
हांसी पुलिस ने मोबाइल छीनने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।
अपराधों पर रोकथाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दीपक वासी नियाणा के रूप में हुई। जिसने संदीप वासी आदमपुर का मोबाइल छीन लिया था । जिसको गिरफ्तार करके मोबाईल फोन बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।

