Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

PM kusum yojana haryana : बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर अनुदान हेतु 15 मई तक करें आवेदन

 PM  kusum yojana haryana



पीएम कुसुम योजना : हिसार, 11 मई।

PM  kusum yojana haryana किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा वर्ष 2019 से 2021 तक के मौजूदा 3 एचपी से 10 एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम पर PM  kusum yojana haryana 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल के लिए 15 मई तक pmkusum.hareda.gov.in पोर्टल या अपने किसी नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर सोलर पंप के प्रकार/टाइप व क्षमता का चयन कर सकते हैं।






यह जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि सोलर ट्यूबवेल के लिए वही किसान PM  kusum yojana haryana का लाभ लेने के योग्य होगा, जिसने वर्ष 2019 से 2021 तक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 1 एचपी से 10 एचपी के बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल सिस्टम लगवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। आवेदक की मौजूदा एप्लीकेशन आईडी ही यूजर आईडी होगी जो बिजली आधारित कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन का आवेदन करते समय प्राप्त हुई थी। आवेदन करते समय किसान द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर पर ही ओटीपी से चयन कर सकेंगे। किसानों को अभी अपना लाभार्थी हिस्सा जमा नहीं करवाना है, लाभार्थी हिस्सा केन्द्र सरकार द्वारा तय करने उपरान्त किसानों को सूचित कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल hareda.gov.in अथवा दूरभाष नंबर 01662-226384 या किसी भी कार्य दिवस को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हिसार के कार्यालय में संपर्क स्थापित किया जा सकता है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us