■ उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Bhiwani news today भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष द्वारा ओलंपिक पदक लाकर देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाली महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं देश के लिए अति शर्मनाक है। इस प्रकार की घटना से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है।
कुश्ती महासंघ अध्यक्ष की भूमिका खिलाड़ियों विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए मां बाप की तरह संरक्षक की होती है। इस प्रकार का कृत्य बहुत ही निदंनीय है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मियों ने जिला प्रधान सूरजभान जटासरा के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपायुक्त की मार्फत प्रधानमंत्री के नाम सौंपा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा के खेल विभाग में कार्यरत महिला कोच द्वारा मीडिया में आकर बताया गया कि खेल मंत्री द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। यौन उत्पीड़न के इरादे से उसे हर प्रकार से परेशान किया गया। दोनों ही आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। महिला पहलवानों व महिला कोच को अपनी बात करने के लिए सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण दिया जाए।
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने मांग की कि सभी विभागों में यौन उत्पीड़न विरोधी कमेटियों का गठन व उनको मजबूत तथा संवेदनशील किया जाए। सरकार द्वारा दिए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक बनाने के लिए हर स्तर पर समाज को महिलाओं के प्रति जिम्मेवार व सवेदनशील बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हम मांग करते है कि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलवाया जाए।
पहलवान न्याय के लिए भटक रहे : महाबीर
खिलाड़ियों के समर्थन में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने की नारेबाजी
भिवानी
यौन शोषण का आरोप दिल्ली में धरने पर बैठकर सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे खिलाड़ियों के समर्थन में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन प्रदर्शन कर खिलाड़ियों की आवाज बुलंद करने में लगे हुए है, लेकिन उसके बावजूद भी केंद्र सरकार खिलाड़ियों की गुहार को अनसुना कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने खिलाड़ियों के समर्थन में जिला अध्यक्ष प्रदीप रंगा के नेतृत्व में शहर में प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर खिलाड़ियों को न्याय दिलाए जाने की मांग की। मांगों को लेकर दिल्ली में सड़कों पर बैठे है, लेकिन सरकार उनकी मांग सुनने की बजाए उन पर लाठियां बरसाकर उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो महिला सशक्तिकरण का नारा देते है, वही दूसरी तरफ अपनी खिलाफ हो रहे। अन्याय की आवाज उठाने वाली बेटियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को गिरफ्तार करने में आनाकानी कर रही है।
विश्व में नाम चमकाने वालों को बैठना पड़ा सड़कों प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप रंगा एवं जिला सचिव महाबीर सिंह बराड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने वाले खिलाड़ी न्याय की रही है।
महेंद्रगढ़ खिलाड़ियों के समर्थन में शहर में जुलूस ।
उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियो की बदौलत भारत की साख विश्व भर में बढ़ी है. आज वे ही खिलाड़ी अत्याचार व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सड़कों पर बैठने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आरोपी सासद बृजभूषण को बचाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों के समर्थन में पूरा देश खड़ा है तथा जब तक खिलाड़ियों को न्याय मिलने तक वे भी चुप नहीं बैठेंगे तथा जरूरत पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी रामकिशन गुरेरा, जिला प्रभारी रामभगत रेड्डू, जिला प्रभारी ज्ञान सिंह बागड़ी, जिला कोषाध्यक्ष जोगीराम मेहरा, भिवानी हल्का अध्यक्ष चांदराम तंवर, बवानीखेड़ा हल्का अध्यक्ष बनारसी दास तिगड़ाना, पताशी देवी, अधिवक्ता रेखा रानी, अधिवक्ता सुरेश कुमार, अमित वाल्मिकी, रवि चौहान, संजय बीरमति जयभीम, राजेंद्र, उदयभान, कुलदीप सिंह, बिजेंद्र मुआल, सज्जन दुल्हेड़ी, सतीश, सत्यवीर बुड्डा, राजेश गुरेरा, राजेंद लाग्यान, ज्योति, सुशील बुडा, पवन दहिया, जयभगवान मेहरा, राजेश सरोहा, अशोक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

