Ab Tak News रोहतक / ललीत
Cybier Fraud के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना किसी न किसी व्यक्ति को ठग शिकार बना रहे हैं। कभी OLX पर वाहन बेचने के नाम पर तो कभी सस्ता सामान बेचने के नाम पर ठगा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में साइबर ठगों ने सस्ता सामान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.73 लाख की धोखाधड़ी कर दी। आरोपितों ने फेसबुक पर डीमार्ट के नाम से विज्ञापन दिया और उसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ठगी कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना साइबर क्राइम को दी शिकायत में रोहित कुमार निवासी झंग कालोनी ने बताया कि 30 अप्रैल को करीब 11.30 बजे उसने अपने मोबाइल में फेसबुक पर डीमार्ट के नाम से एक विज्ञापन देखा । जिसमें घरेलू सामान मंगवाने की स्कीम दी गई थी। उन्होंने सामान मंगवाने के लिए यह एप इंस्टाल कर ली। इसमें क्रेडिट कार्ड समेत अन्य जानारियां भर दी। इसके बाद अलग-अलग पांच ट्रांजेक्शन उनके खाते में हुई। जिसमें 3 लाख 73 हजार 146 रुपये निकाल लिए।

