Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

माजरा प्याऊ आईटीआई के 3 छात्र नहर में बहे, दो को बचाया, तीसरे की तलाश जारी | पांचों छात्र सिसाय गांव के रहने वाले |

 Hisar news Hindi today Majra Piau ITI 3 students drowned in the canal


दोस्त के जन्मदिन पर पार्टी मनाने सातरोड़ नहर पर गए थे, नहाते समय पानी के बहाव में बहे |


अब तक न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़


माजरा प्याऊ ITI के छात्र जन्म दिन था और उसके चार दोस्त मनोज से पार्टी लेने के लिए उसके साथ सातरोड़ नहर पर चले गए। ‌ पार्टी के दौरान पांचों दोस्त नहर में नहाने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में तीन छात्र नहर में बहने लगे। वहां पर मौजूद अन्य लोग दो छात्रों को  तो बचाने में कामयाब हो गए। लेकिन साहिल नाम का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। पांचो छात्र सिसाय कालीरावण गांव के रहने वाले थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 






मिली जानकारी के मुताबिक गांव से सिसाय कालीरावण निवासी मनोज माजरा प्याऊ आईटीआई में पढ़ता है। बुधवार को मनोज का जन्म दिन था। इस दौरान उसके गांव के ही दोस्त जोकि आईटीआई में‌ उसके साथ पढ़ते हैं। वह सब मिलकर मनोज से पार्टी लेने के लिए सतरोड़ नहर पर आ गए। बताया जा रहा है कि पांचों दोस्त नहर में नहाने लगे। पानी के तेज बाहों में तीन छात्र बहने लगे। मौके पर मौजूद लोग तुरंत नहर में कूद पड़े। नहर में बह रहे तीन छात्रों में से मनोज और भूपेंद्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि साहिल नाम के छात्र का कोई अता पता नहीं लगा। इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। 







छुट्टी होने के बाद नहर पर पहुंचे थे जन्मदिन की पार्टी मनाने

मनोज का जन्मदिन मनाने के लिए हरीश, रवि, मनोज, साहिल और भूपेंद्र सातरोड नहर पर पार्टी बनाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स इत्यादि सामान लेकर पहुंचे थे। खाने पीने के बाद पांचों दोस्तों ने गर्मी दूर भगाने के लिए नहर के पुल से नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान मनोज साहिल और भूपेंद्र पानी के तेज बहाव में बहने लगे। रवि और हरीश ने अपने दोस्तों को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्होंने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया तो वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने मनोज और भूपेंद्र को तो बचा लिया। लेकिन साहिल पानी के तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस देर रात तक नहीं निकल पाई। 






पुलिस ने देर रात तक चलाया  सर्च अभियान

सदर थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बुधवार की देर रात तक 4 किलोमीटर के एरिया में नहर में बहे साहिल को निकालने के लिए सर्च अभियान चलाया। ‌ लेकिन साहिल का कहीं कोई अता पता नहीं लगा। देर रात घना अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को गुरुवार की सुबह तक रोक दिया। लेकिन रात भर साहिल के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ रात भर साहिल को तलाने के लिए सर्च अभियान में लगे रहे। मिली जानकारी के अनुसार पांचों युवकों की उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 








जैसे ही साल के डूबने की सूचना गांव में लगी तो उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिवार के मौजिज लोगों के साथ साथ ग्रामीण भी अपने बच्चे की तलाश में निकल पड़े। वीरवार दोपहर तक गांव में चुल्हा तक नहीं जला और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जो कि पांचों युवक एक ही गांव के थे और सभी आपस में दोस्त है।

More News 

सरकारी योजना का गलत लाभ लेने पर 185 के खिलाफ केस दर्ज |


गोरखधाम एक्सप्रेस से उतरते यात्री का फिसला पैर, पंजे कटे, नारनौंद में काम करता है पीड़ित |
असंध, नरवाना, हांसी व गोहाना रूट पर बढ़ाई जाए बस सेवा, ग्रामीण रूटों पर चले बसें तो हजारों विद्यार्थियों को होगा फायदा
खिलाड़ियों के समर्थन में कल किसान और मजदूर जाएंगे Jantar Mantar, किसान सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us