haryana bhiwani news hindi today
अब तक न्यूज, भिवानी
हरियाणा के भिवानी जिले के दशामा क्षेत्र के बुशान में श्री योगी बाबा डेरा में गर्मी के मौसम को देखते हुए पीने के पानी का उचित प्रबंध करने के लिए एक कुंड बनाने का फैसला लिया था। कौन खोजने के लिए मजदूर लगाए गए थे इसी दौरान कुंड खोदते समय मिट्टी की परत गिरने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मौके पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
गांव संडवा निवासी 29 वर्षीय सुखबीर मजदूरी का कार्य करता था और वह सिद्धि योगी बाबा डेरे में पानी के लिए कुंड की खुदाई अपने साथी मुस्ताक के साथ मिलकर कर रहा था। जब सुखबीर मंगलवार को कौन से खोदी गई मिट्टी को बाहर निकाल रहे थे तो कुंड से निकाली गई मिट्टी की परत उसके ऊपर ढह गई। जिस समय मिट्टी की परत कुंड में गिरी उस समय कुंड के अंदर सुखबीर और मुस्ताक अंधी थे। बाहर खड़े अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया तो मुस्ताक को तो बचाने में कामयाब हो गए लेकिन सुखबीर को नहीं ढूंढ पाए। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सुखबीर को निकालने के लिए जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने सुखबीर को रेफर कर दिया और उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
More News
हिसार में अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़, एडीजीपी की टीम ने हुक्का बार में छापा मारकर पढ़ने वाले छात्रों सहित 6 को काबू |
Rohtak News : नारनौंद हल्के के सरपंच के भाई पर महम में हमला कर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा, चोरी की मोटरसाकिल छोड़ बदमाश फरार | |
wrestlers protest latest news today: जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आई शहीद भगत सिंह कुश्ती एकेडमी मिर्चपुर सहित तीन जिलों के सचिव निलंबित !
हत्या प्रयास मामले में नारनौंद क्षेत्र का युवक दोषी करार |
पानी का कुंड खोदते समय मिट्टी गिरने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल |
इसकी सूचना मिलते ही बहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक सुखबीर के पिता बलवान के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए कर दिया।
इस संबंध में बहल थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि मिट्टी के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया है।

