Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

कर्नाटक में भाजपा से रुठा बजरंग बली, कांग्रेस को बजरंग बली का आशीर्वाद , राहुल गांधी बोल नफरत का बाजार बंद, तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी टक्कर नहीं दे पाई भाजपा |

 Karnataka Assembly Election 2023 Final Result

कर्नाटक में भाजपा ने मानी हार, राहुल बोले, कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ


नई दिल्ली

 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। राहुल ने 6 बार नमस्कार कहा बोले कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। राहुल के बयान से करीब डेढ़ घंटा पहले ही भाजपा ने कर्नाटक में हार स्वीकार कर ली। 








कर्नाटक के मुख्यमंत्री  बसवराज बोम्मई ने कहा कि पूरे नतीजे आने के बाद हम समीक्षा करेंगे और लोकसभा चुनाव में दमदार वापसी करेंगे। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीती है । वहीं भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के रोड़ शो, रैलियां कर‌ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह नहीं कर पाई और कर्नाटक की जनता ने भाजपा को हीरो से जीरो बना दिया। भाजपा के खाते में 224 सीटों वाली कर्नाटक के चुनाव में सिर्फ 64 सीटें ही जीत पाई। जेडीएस 20 सीटें जीती है और 4 सीटें अन्य के खाते में गई है।




ताजा ब्रेकिंग न्यूज़


कर्नाटक का फैसला

कांग्रेस -136


भाजपा -64

जेडीएस -20

अन्य -04





पार्टी को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रो पड़े। उन्होंने कहा, मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था। कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us