Shop Now

Type Here to Get Search Results !

Video news

सोनीपत जिले के 10वीं कक्षा के छात्र की पानीपत में ले जाकर हत्या | दो दोस्त बाइक पर बैठा कर घर से ले गए थे विनोद को

 Ab Tak News Class 10 student of Sonipat district was taken to Panipat murdered


अब तक न्यूज पानीपत, सोनीपत / विनोद कुहाड़



पानीपत जिले के काकोदा गांव के पास रजबाहे की पटरी पर बुधवार को लोग जब खेतों में गए तो उन्हें युवक का शव खुन से लथपथ हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। ‌शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के एरिया में मुनादी करवाई देर शाम मृतक की पहचान सोनीपत जिले के  शामड़ी गांव के दसवीं कक्षा के छात्र के रूप में हुई। जिसको उसके दो दोस्त बुधवार को घर से बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गए थे। लेकिन देर रात तक भी वह वापिस नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।






Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Vodafone Idea ने जींद में करवाया 391 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, हिसार जींद जिले के लोगों को जारी किए गए थे सिम कार्ड |

Fatehabad news : फतेहाबाद जिले के दहमन गांव में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत |

पीपीपी में छेड़छाड़ के बाद हिसार में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का मामला दर्ज |


cdlu admission : सीडीएलयू में प्रवेश परीक्षा से होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले |




सोनीपत जिले के गांव शामड़ी निवासी एक छात्र की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। ‌ आरोप है कि मृतक छात्र के दो दोस्त उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोस्तों ने उसकी सुनसान जगह ले जाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही इसराना पुलिस मौके पर ‌पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 






मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि खेती-बाड़ी का कार्य करता है और उसका बेटा 16 वर्षीय विनोद दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार को उसका बेटा घर पर ही था कि उसका एक दोस्त अन्य एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर उसके घर पहुंचे और किसी काम से जाने की बात कह कर वो विनोद को अपने साथ ले गए। देर शाम तक जब विनोद घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में विनोद की काफी तलाश की लेकिन विनोद का कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। देर रात उन्होंने इसकी शिकायत मुडलाना पुलिस चौकी में दी। 









रात भर सभी परिजन और पुलिस जॉब की तलाश करते रहे। गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पानीपत जिले के गांव ककोदा के पास विनोद का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि विनोद का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि उसके बेटे विनोद के पेट और छाती पर तेजधार हथियार से वार किए गए थे उन्हें शक है कि उसका जो दोस्त उसे घर पर लेने के लिए अन्य युवक के साथ आया था कहीं उन्होंने ही तो इस वारदात को अंजाम ना दिया हो।



more news Today


हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में चार उपमुख्यमंत्री नहीं कर पाए पूर्ण कार्यकाल | क्या दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के रूप में पूर्ण कार्यकाल पूरा कर पाएंगे ?

फतेहाबाद में इंजेक्शन से 3 महीने के बच्चे की मौत, शादी के 19 साल बाद ivf तकनीक से पैदा हुआ था |


हिसार जिले के गांव में पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने महिला को तेजधार हथियार से काटा, पत्नी अपने प्रेमी संग अपने पति के घर के सामने रहती थी लिव इन रिलेशनशिप में |

Ab Tak News Kaithal: कैथल के गांव में सुनार की दुकान पर बैठे हैं पिता पुत्र पर फायरिंग, बेटे के लगी दो गोली, पिता के गले में लगे छर्रे |


Big breaking : हिसार जिले के गांव में कुल्हाड़ी से काटकर दंपति की हत्या, दो बच्चों की मां ने पड़ोसी युवक से कर लिया था प्रेम विवाह |


Ab Tak News : पूर्व सीएम चौटाला का भाजपा जजपा गठबंधन को लेकर बड़ा ब्यान : OP चौटाला ने कहा जल्द टूटेगा गठबंधन |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

Follow Us