छातर गांव की महिलाएं सैर करने मांडी रोड़ पर खेतों में जा रही थी
अब तक न्यूज उचाना, संदीप
जींद जिले के गांव छातर में खेतों की तरफ जा रही महिलाओं को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जिसके कारण एक महिला महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। उचाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jind News Today : जींद पुलिस का सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
पुलिस को दिए बयान में गांव छातर निवासी हार्दिक ने बताया कि उसकी मां सुमित्रा पड़ोस की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर हर रोज खेतों की तरफ सैर करने के लिए जाती थी। बृहस्पतिवार को भी उसके मां सुमित्रा दो अन्य महिलाओं के साथ मांडी रोड़ पर खेतों की तरफ सैर करने के लिए जा रही थी कि बीच रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने पीछे से उनको टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण उसकी मां को गंभीर चोटें आई और वह घायल हो गई तो वह उसे उपचार के लिए उचाना के नागरिक हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चीन के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब वह जींद के अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। हरदीप ने बताया कि तीनों बाइक सवार युवक अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हरदीप के बयान पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
more news Today

